मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हिमाचल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निगम मुख्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शिकायतों के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यहां राशन, घरेलू गैस और दवाओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई होगी। उपभोक्ता अपनी शिकायत complaint@himapurti-com पर भी भेज सकते हैं।
प्रदेश में करीब 19.42 लाख राशन कार्ड धारकों को हर माह सब्सिडी पर खाद्य तेल, नमक और दालें मिलती हैं। चावल, आटा और अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी की जा रही है। निगम की 54 गैस एजेंसियों से एलपीजी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही चार पेट्रोल पंप भी संचालित हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 47 मेडिकल स्टोरों पर 10.25 से 50 फीसदी तक की छूट पर दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध हैं।
Source: Read original article
