
एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad850766ac50ef39f0e89ee”,”slug”:”una-amb-hrtc-bus-bike-accident-two-youths-killed-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: अंब-ऊना रोड पर बाइक और एचआरटीसी बस की टक्कर, अस्पताल में दो युवकों की मौत; रात 10:45 बजे हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कटौहड़ खुर्द स्थित कृष्णा नर्सरी के पास रात करीब 10:45 बजे हुआ। यहां एचआरटीसी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस ऊना से अंब की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक के साथ बस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अंब ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान स्टोथर गांव निवासी योगेश कुमार और अमन भाटिया के रूप में हुई है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने इस मामले में बस चालक बचित्तर सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source: Read original article