चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बिझड़ी पुलिस चौकी लाया गया एक आरोपी मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने चौकी प्रभारी मनोज कुमार को धक्का दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और करीब चार घंटे बाद उसे डंगार के पास से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो नाई की दुकान चलाता है।
पुलिस चौकी बिझड़ी में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस हिरासत से भागने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, मनोज कुमार मुख्य आरक्षी राजीव कुमार और महिला आरक्षी अनिता के साथ आरोपी अमित कुमार का मेडिकल करवाने के लिए सीएचसी बिझड़ी जा रहे थे।
Source: Read original article
