पहाड़ों की रानी शिमला से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की जुड़ी यादें उनके निधन के बाद एक बार फिर ताजा हो गई हैं। वर्ष 2024 में वनवास फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए नाना पाटेकर को बर्फबारी ने इंतजार कराया था।



जनवरी 2024 में वह फिल्म वनवास की शूटिंग के लिए शिमला आए थे और करीब 17 दिन यहां रहे थे। उस दौरान उन्होंने शिमला की वादियों, यहां के मौसम और लोगों के साथ बिताए पलों की कई यादें छोड़ीं। खास बात यह रही कि जिस बर्फबारी के लिए नाना शिमला आए थे, उसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि शिमला में बर्फबारी न होने से वह निराश हैं। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा था कि अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, अभिनय करने से सुकून मिलता है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *