सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल की कोईड़ी पंचायत के कुमारहट्टी में 2 सितंबर की रात हुए भूस्खलन के बाद बनी कृत्रिम झील 25 दिन बाद भी खत्म नहीं हुई है। झील के पानी से तीन भाइयों की करीब 10 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक अगली फसल की बुआई भी प्रभावित होगी। स्थानीय लोगों ने पानी की जल्द निकासी और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

कृत्रिम झील में जलमग्न खेतों के पेड़ दिखाई दे रहे।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Source: Read original article
