मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंबा के होली क्षेत्र के सुटकर गांव में शिक्षक रविंद्र कुमार के घर रात बिताएंगे। उनके स्वागत के लिए चिणे दे चावल, गुच्छी रा मदरा, कोदरे री रोटी, भुटुरु और देशी घी सहित पारंपरिक हिमाचली व्यंजन तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है।

CM Sukhvinder Singh Sukhu Overnight Stay Teacher Ravindra House Sutkar Chamba

होली के सुटकर स्थित शिक्षक का मकान यहीं पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रात्रि विश्राम करेंगे
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रस्तावित प्रवास चंबा जिले के होली क्षेत्र स्थित सुटकर गांव के एक परिवार के लिए खास अवसर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री गांव निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार, पुत्र विद्याघर, के घर रात बिताएंगे। रविंद्र कुमार वर्तमान में मिडल स्कूल कुलेठ में तैनात हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए परिवार चंबा की पारंपरिक खानपान संस्कृति के अनुरूप विशेष व्यंजन तैयार करने की तैयारी में जुटा है। रात्रिभोज में स्थानीय पकवानों के माध्यम से मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समृद्ध खानपान परंपरा का स्वाद चखाया जाएगा।


चिणे दे चावल और गुच्छी रा मदरा से सजेगी थाली

मुख्यमंत्री के रात्रिभोज में देशी चिणे दे चावल, गुच्छी रा मदरा, कोदरे री रोटी, भुटुरु, देशी शहद और देशी घी शामिल रहेंगे। इसके अलावा माह की बड़ियां, राजमाह और देशी लस्सी से तैयार कड़ी भी परोसने की तैयारी है। स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक विधि से तैयार किए जाने वाले ये व्यंजन चंबा की खानपान विरासत की झलक पेश करेंगे। परिवार का प्रयास है कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया जाए।

सुबह पहाड़ी नाश्ते से होगा स्वागत

मुख्यमंत्री के अगले दिन के नाश्ते के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है। नाश्ते में चपाती, दही, मिक्स वेज और चटनी परोसने की योजना है। पारंपरिक और सादे पहाड़ी नाश्ते के साथ सुबह की शुरुआत होगी।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed