Saturday, 21 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
सोलन-राजगढ़ मार्ग परजूनियो के पास 50 मीटर गहरी ढलान में गिरी बोलेरो, पति-पत्नी घायल सिरमौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवक 1.125 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कुमारसैन के पास कार में सवार दो रामपुर के युवकों से 6.5 ग्राम छिट्टा बरामद शिमला के दरोटी गांव में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा से 150 साल पुरानी पशु बलि प्रथा समाप्त धर्मशाला में हाई कोर्ट की स्थायी पीठ और नई महिला पुलिस बटालियन की घोषणा हिमाचल प्रदेश में स्थापित उद्योगों में 80% स्थानीय रोजगार अब अनिवार्य इस्तांबुल की सड़कों पर बिल्लियों का शाही राज, मस्जिदों से कैफ़े तक उनका अधिकार शिमला पुलिस ने फागू-चियोग लिंक रोड पर 632 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया लडभड़ोल में सड़क दुर्घटना से छह युवाओं की मौत, खुशी का जश्न बन गया अंतिम क्षण हिमाचल के 70 अस्पतालों में 134 लैब टेस्ट और छह विशेषज्ञ सेवाओं की नई व्यवस्था
हिमाचल

सिरमौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवक 1.125 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

शेयर करें WhatsApp Facebook X


सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए नाहन पुलिस ने सतौन के समीप मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 1 किलो 125 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक लंबे समय से क्षेत्र में चरस की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होने के संदेह में थे।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सतौन बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कमरऊ से सतौन की ओर आ रहे हैं और कथित तौर पर शिलाई, सतौन सहित आसपास के क्षेत्रों में चरस की सप्लाई करते हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल नंबर HP85AA-0305 को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार चालक मायाराम और उसके साथ बैठे टीकाराम की तलाशी लेने पर पुलिस को 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान मायाराम और टीकाराम, निवासी गांव बोहल, डाकघर एवं तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसके पीछे नशे की सप्लाई से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले में आगामी जांच जारी है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *