0
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने झाकडी में शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया। विजय दशमी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंद लाल शर्मा पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शुभारंभ किया।
शस्त्र पूजन के बाद स्वयसेवकों ने घोष की धुन के साथ झाकडी के मुख्य बाजार और एसजेवीएनएल कलोनी से हो कर पंचायत घर तक पथ संचलन किया।
मुख्य अतिथि नंद लाल शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामपुर विभाग प्रचारक गोपी चंद ने संघ स्थापना के पीछे का उद्देश्य देश के भीतर नागरिकों में ऐसे चरित्र निर्माण करना ताकि पुनः देश ग़ुलाम न बन पाए। भारत देश की संस्कृति दोअरब वर्ष पुरानी। हज़ारों लाखों संत-महात्माओं ने देश की संस्कृति को बनाने में अपना योगदान दिया। भगवान राम का जन्म बुराइयों के नाश के लिए हुआ। संघ कार्य कोई सामान्य काम नहीं देव तुल्य काम। देश के अंदर से बुराइयों यथा, नशा, भ्र्ष्टाचार व छुआछूत को हटाना इस कार्य के लिए स्वयंसेवक को समाज में जाकर हर वर्ग के साथ काम करना होगा।
इस अवसर पर जिला प्रचारक तरुण, खंड संघ चालक जीवन नेगी और खंड कार्यवाह संजय नेगी इत्यादि दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।