रामपुर बुशहर। शिमला जिले के धमेची गांव की धन्या लक्ष्मी शर्मा ने क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनका चयन इंडिया-ए चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर 2026 से बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित होगी।
स्टोक्स मेमोरियल स्कूल की छात्रा रही धन्या लक्ष्मी के चयन से उनके गांव, परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचना उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
इस प्रतियोगिता में धन्या के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 महिला विश्व कप टीम में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed