अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Mon, 21 Sep 2026 10:46 AM IST

शिमला में एलर्जली फेज-दो में नए मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में सरकार के प्रयासों के परिणाम सामने आने लगे हैं। 


shimla secretariat new office inauguration cm sukhu employees gathered

उद्घाटन से पहले सचिवालय के बाहर कर्मचारी जुटे।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली की कीमत खुद तय करेगा। केरलम सरकार को बिजली बेचने के लिए 14.50 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की जा रही है। वहीं, तमिलनाडु को फिलहाल 13.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची जा रही है। मार्च के बाद तमिलनाडु के लिए भी बिजली की दर संशोधित की जाएगी। शिमला में एलर्जली फेज-दो में नए मुख्यमंत्री कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में सरकार के प्रयासों के परिणाम सामने आने लगे हैं। सरकार के प्रयासों से वर्ष 2032 में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य बनकर उभरेगा। उस समय सभी तरह के खर्च निकालने के बाद प्रदेश सरकार की वार्षिक आय सात हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य विद्युत बोर्ड पांच से साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचता था। अब बिजली की बिक्री का जिम्मा ऊर्जा निदेशालय संभालेगा। पीक टाइम में बिजली की मांग के अनुसार अधिक दर पर बिजली बेचकर प्रदेश की आय बढ़ाई जाएगी।



 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed