Rampur Bushahr 22 KV High Tension Line Accident Worker Gajay Singh Death

करंट लगने से मौत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा अपर ढकोलड़ मोड़ के पास नोगली-रामपुर ओल्ड फीडर पर हुआ, जहां एक दूरसंचार कंपनी का काम चल रहा था। मामले में विद्युत बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, दूरसंचार कंपनी के काम के दौरान उसका एक खंभा ऊपर से गुजर रही चालू 22 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे करंट लगने के कारण जम्मू के रियासी निवासी 22 वर्षीय मजदूर गजाय सिंह और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए।

दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गजाय सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद विद्युत सुरक्षा और काम शुरू करने से पहले जरूरी अनुमति लेने से जुड़े सवाल उठे हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed