shimla kufatadhar 16 gram heroin seized youth arrested

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कुफटाधार क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।


गुप्त सूचना पर कमरे में तलाशी

पुलिस के अनुसार, टीम को नशे से संबंधित गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर आरोपी के आवासीय कमरे की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच छिपाया गया था। पुलिस ने पाउच से करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना शिमला में मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *