अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 18 Sep 2026 09:11 PM IST

शिमला में एक सप्ताह के भीतर सभी कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की प्रदेश स्तरीय आम सभा आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें प्रदेश स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी गठित की जाएगी।

Employees and pensioners to unite over pending DA ahead of Diwali; preparations underway for a general meeting

हीरा लाल वर्मा, भूपराम वर्मा व राजेंद्र सिंह मियां।
– फोटो : संवाद



विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर दिवाली से पहले लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर एक मंच पर आने की तैयारी में हैं। शिमला में एक सप्ताह के भीतर सभी कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की प्रदेश स्तरीय आम सभा आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें प्रदेश स्तरीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी गठित की जाएगी। चुनावी साल से पहले संगठनों ने अन्य सेवा संबंधी मांगों के बजाय डीए को साझा और एकल एजेंडा बनाकर सरकार के समक्ष उठाने का फैसला लिया है। संगठनों के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनरों का लंबित डीए एरियर करीब 5300 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। उनका दावा है कि मौजूदा समय में करीब 15 फीसदी डीए लंबित है। केंद्र सरकार की ओर से तीन फीसदी और डीए बढ़ाने की तैयारी के बाद यह अंतर करीब 18 फीसदी हो सकता है। संगठनों को आशंका है कि देनदारियों का समय पर निपटारा नहीं हुआ तो एरियर लगातार बढ़ता जाएगा और भविष्य में इसका भुगतान करना मुश्किल होगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed