
कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad9b46d0a164d71790bd86c”,”slug”:”shimla-kachighati-illegal-firecrackers-seized-200-boxes-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिमला: कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा बरामद, बिना लाइसेंस रखे थे 200 बॉक्स; कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कच्चीघाटी में पटाखों का जखीरा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
त्योहारों के बीच शिमला में पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। बालूगंज थाना पुलिस ने कच्चीघाटी में एक किराये के कमरे से पटाखों के 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में 40 प्रकार के पटाखे रखे गए थे। पटाखों को रखने और बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने संबंधित कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्तूबर को गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कच्चीघाटी में सब्जी और फल की दुकान करने वाले राम विलास गुप्ता ने एक भवन में कमरा किराये पर ले रखा है। आरोप था कि इस कमरे में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद बालूगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कमरे में 12 प्लास्टिक बोरों और दो कार्टन में रखे 40 प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने कुल 200 छोटे-बड़े बॉक्स बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद कारोबारी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।
Source: Read original article