हिमाचल प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 91 वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर द्वारा स्वेछिक रक्तदान शिविर का आयोजन राज दरबार परिसर में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश में किये गए विकास कार्यों को याद किया व उनके पद चिन्हों एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शिविर में पुरुषों, महिलाओं व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया तीन सालों से लगातार उनकी जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा प्रदेश के निर्माता यशवंत सिंह परमार थे, लेकिन आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का एक समान विकास किया और खासकर रामपुर में जो भी विकास कार्य हुए हैं उन्हीं की देन है।
ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा राज कांता ने बतायाकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 91 वी जयंती पर उन के पैतृक आवास पदम पैलेस रामपुर मे रक्तदान शिविर लगाया गया। जिस मे महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
