रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 अपने सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करते हुए परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कायर् कर रही है। इस कड़ी में 12.04.2024 को 02 ई-काटर् (4 सीटर और 6 सीटर) की खरीद हेतु कुल 21.39 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की। यह राशि परियोजना प्रमुख सुनील चैधरी द्वारा वन मण्डलाधिकारी, आनी को उनके कायार्लय लूहरी में प्रदान
की गई। ये दोनों ई-काटर् बागा सराहन मैदान से बश्लेउ दरार् पास तक लगभग 5-6 किमी. में संचालित किए जाएगें जिससे जिला कुल्लू के निरमण्ड ब्लाॅक के अन्तगर्त बागा सराहन में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यह ई-काटर् इको टूरिज्म सोसाइटी बागा सराहन द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होगें। हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदयर् को बढ़ावा देने की आपार सम्भावनाओं को देखते हुए हाल ही में वन विभाग द्वारा बागा सराहन से बश्लेउ दरार् तक अग्रेंजों के समय में बने ब्राईडल पाथ की मुरम्मत कर उस पर ई-काटर् चलाने का फैसला लिया था।
इस अवसर पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 प्रबन्धन की ओर से श्री यादविन्द्र सिंह, वरि. प्रबन्धक (विद्युत), श्री राजेन्द्र सिंह, वरि. प्रबन्धक (मानव संसाधन), श्री लेख राज, सहायक प्रबन्धक (सिविल/सीएसआर) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।