रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/
शिमला जिला के निरथ के समीप निर्माणाधीन लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट के खिलाफ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने आज रामपुर उपमंडल के नीरथ नामक स्थान में मंदिर सराय मे रणनीति बनाई। बैठक में रामपुर, कुमार सैन और निरमंड उप मंडल क्षेत्र के प्रभावित पंचायतों के लोगो ने हिस्सा लिया और प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के लोगों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ की आगमी 2 फरवरी को लुहरी परियोजना मुख्यालय के समीप बिथल में परियोजना निर्माताओ के खिलाफ विशाल प्रदर्शन होगा।
बैठक को किसान सभा के राज्य सचिव पूर्व विधायक राकेश सिंघा, डॉ ओंकार शाद,जिला सचिव पूरण ठाकुर,प्रेम चौहान,देवक़ीनन्द,हरदयाल कपूर,राजा राम,पंचायत प्रधान देलठ पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्णा राणा, रुचिका राठौर,हिमना जोशी,काकु कश्यप,निशा बघेट, पदम,ओम प्रकाश,श्याम दत्त ने संबोधित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लुहरी प्रोजेक्ट के निर्माण के समय सरकार, प्रशाशन व SJVNL ने प्रभावित पंचायतों की जनता से जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नही किये हैं, जिन में मुख्य रूप से किसानों के फसलों को प्रदूषण से हुई नुकसानियों का पैसा नही मिलना । उन्होंने आरोप लगाया परियोजना में पात्र लोगो को रोजगार भी नही दिया जा रहा है, परियोजना निर्माण कार्यों के दौरान किए गए धमाकों से मकानों में आई दरारों का मुआवजा नही मिला है। लाडा यानी लोकल एरिया ड्वल्पमेंट का पैसा क्षेत्र में खर्च नही किया जा रहा है।
किसान सभा ने प्रदेश सरकार, प्रशाशन व SJVNL से मांग कि है सभी पंचायतों की समस्याओं को सुलझाया जाए और जाए ,पीने व सिंचाई के लिये प्रभावित पंचायतों में व्यवस्था की जाए।
बैठक मे तय किया गया कि 2 फरवरी को बिथल मे प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये गांव गांव में बैठके कर लोगों को संगठित किया जाएगा।