शिमला, 8 अक्टूबर । न्यूज व्यूज पोस्ट/
लायंस क्लब शिमला द्वारा आज मानसून आपदा का सामना कर चुके जरूरतमंद लोगों को 100 कंबल और 100 रसोई किट वितरित किए। क्लब ने सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए नेक अभियान को फिर से शुरू किया। आज क्लब ने वास्तविक जरूरत मंदो तक वितरण सामग्री को वितरित करने के लिए नारकंडा से ज्यूरी तक का आपदा प्रभावित क्षेत्र को चुना। वहां क्लब की ओर से विभिन्न जरूरत मंदो को सामग्री वितरित की गई।
उल्लेखनीय है की इस अभियान को 5 अक्टूबर 2023 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पीटरहॉफ शिमला से हरी झंडी दिखा कर वितरण अभियान की शुरुआत की थी। लायंस क्लब शिमला की टीम ने बताया उन का उद्देश्य मानसून आपदा के दौरान सहयता से वंचित समुदायों और हाल ही में प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करना है। यह मानवीय प्रयास लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए उदार अनुदान के माध्यम से संभव हुआ। अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए
लायंस क्लब शिमला ने वितरण को कुशलतापूर्वक निष्पादित करने की जिम्मेदारी ली, यह सुनिश्चित करते हुए कि सहायता उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
आज के वितरण कार्यक्रम जिला समन्वयक राज कुमार जिस्तु के साथ-साथ डी के चौहान, मनमोहन वर्मा और लायंस क्लब शिमला के सचिव ओ पी मेहता की सतर्क देखरेख और उपस्थिति में किया गया।