रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर
से कांग्रेस प्रत्याशी कड़े मुकाबले में 567 मतों से विजई हुए हैं।
कॉन्ग्रेस प्रत्याशी को जीत का ताज ओपीएस के सहारे मिला। आखरी राउंड तक
कांग्रेस और भाजपा मामूली अंतर से आगे पीछे होती रही। लेकिन
कर्मचारियों के बैलेट पेपर ने कांग्रेस को जीत का ताज पहनाया।
कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल ने चौथी बार जीत दर्ज करते हुए 28397 मत
हासिल किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी ने 27830 मत प्राप्त किये। आम
आदमी पार्टी के उदय डोगरा ने 706, बसपा प्रत्याशी देशराज को 444, आजाद
उम्मीदवार प्रीतम को 117, नोटा में 377 मत पड़े।
-रामपुर बुशहर आरक्षित 66 विधान सभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस
प्रत्याशी नंद लाल ने मात्र 567 मतों से चोथी बार अपनी जीत दर्ज कर भाजपा
के युवा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी को हराया ।कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल
को 28397 वह भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी को 27830 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस
ने 12 राउंड की मतगणना में नंद लाल मात्र 143 मतों से आगे चल रहे थे।
अंत में कर्मचारियो के पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के उपरांत नंद लाल ने
567 मतों से अपनी जीत दर्ज करवाई। कर्मचारियोंं के 1482 पोस्टल बैलेट
पेपरों की गणना में नंद लाल को 939 व कौल सिंह नेगी को 515 मत प्राप्त
हुए। इसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल की इस जीत में कर्मचारीयों की
बहुत ही अहम भूमिका रही है। रामपुर में कुल मतदाता 76994 है जबकि मतदान
56399 हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर बुशहर में हमेशा
से ही कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है,परंतु यह पहला मौका है जब यहां से
कांग्रेस प्रत्याशी बहुत ही कम मार्जिन से जीता है,जबकि हर बार यहां से
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का मार्जिन हजारों में होता था। इस बार
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के लिए भी रामपुर की सीट प्रतिष्ठा से जुडी थी
/ बुशहर विधान सभा सीट पर इस बार सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय
वीरभद्र सिंह, उनकी धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह व उनके विधायक बेटे
विक्रमादित्य सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।
कांग्रेस प्रत्याक्षी की जीत के बाद रामपुर में कांग्रेसियो ने खूब जश्न
मनाया। हालाँकि आखिरी चरण तक स्तिथि स्पष्ट न होने के कारण दो ही दलों
कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता असंजस स्थिति में थे।