रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी — —–
शिमला जिला के रामपुर बुशहर में 17 सितंबर को आयोजित होने
वाले महिला नमन सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति
ईरानी। महिला मोर्चा रामपुर ने तैयारियां को ले कर की बैठक। महिल
मोर्चा नेत्रियो ने बताया इस महिला नमन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री के
साथ हिमाचल के मुख्य मंत्री भी होंगे शामिल।
-शिमला जिला के रामपुर बुशहर पाट बांग्ला मैदान में 17 सितंबर
को महिला नमन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य
अतिथि केंद्रीय बाल विकास एवं अल्पसंख्यक मामलो के मंत्री स्मृति जुबिन
ईरानी होंगे। इस सम्मेलन में हिमाचल के मुख्य मंत्री भी शामिल होंगे।
महिला नमन सम्मेलन को ले कर रामपुर में महिलाओ में उत्साह है। भाजपा
महिला मोर्चा ने सम्मेलन की तैयारियां जोरो से शुरू कर दी है। महिला
मोर्चा ने रामपुर के परिधि गृह में बैठक कर तैयारियों के लिए रणनीति
बनाई। ताकि अधिक से अधिक महिलाये इस सम्मेलन में आ कर महिला उत्थान के
लिए सरकार द्वारा किए प्रयासों की जानकारी ले सके। इस बैठक में महिला
मोर्चा के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायती राज संस्थाओ से जुडी महिलाओ ने
भी हिस्सा लिया।
महिला मोर्चा रामपुर अध्यक्षा बिश्ना भंडारी ने बताया महिलाओ में
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को ले कर खुश है। उन्होंने बताया की
सौभाग्य की बात है एक छोटे क्षेत्र में महिला नमन सम्मेलन में महिलाओ को
प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय मंत्री आ रही है। उन्होंने बताया
केंद्रीय मंत्री का रामपुर हेलीपेड से ले कर सभा स्थल तक जोरदर स्वागत
होगा।