रामपुर बुशहर । न्यूज़ व्यूज पोस्ट–शिमला ज़िला के रामपुर की विभिन्न पंचायतों में 31 लाख की राशि से विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इस राशि से कई पंचायतों में सडक़ों का कार्य होगा तो कई पंचायतों में डंगे व अन्य विकास कार्य पूरे किए जाएगें। इस राशि को जिलाधीश शिमला ने विभिन्न श्रेणियों में जारी किया है। पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इस राशि को लेकर हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह का आभार व्यक्त किया है। इस 31 लाख की राशि में अड्डु, कुंगलबाल्टी, बौंडा, देवठी, देलठ, गाहन, जाहू, शोली, करागंला, भड़ावली, दरकाली में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होगी। अड्डु पंचायत में शेडाली से खारली गोटरू सडक़ व धादु से गरड़ी के लिए डेढ़ लाख की राशि, कुगंलबाल्टी पंचायत में मकडोग से दोगरी सडक़ के लिए ढाई लाख, खमाड़ी पंचायत में खमाड़ी से बेटी तक के लिए डेढ़ लाख, घोना स्कूल से कोटाधार के लिए डेढ़ लाख, बौंडा पंचायत में महिला मंडल भवन रांंवी के लिए 1 लाख 25 हजार, देवठी पंचायत में लटेला से शील तक के लिए तीन लाख की राशि, देलठ पंचायत में महिला मंडल भवन छुंजा के लिए एक लाख 25 हजार, सुरक्षा दिवार के लिए 1 लाख 25 हजार की राशि, बागीधार से नाग मंदिर तक के लिए 1 लाख 40 हजार, प्राथमिक पाठशाला नीनो के लिए एक लाख 75 हजार, ग्राम पंचायत गाहन में मंजाधार से नजदीक कमल किशोर के घर तक 2 लाख 25 हजार की राशि दी गई। वहीं जाहू पंचायत में सतसंग भवन से पंचायत घर तक के लिए सडक़ मुरम्मत के लिए 3 लाख की राशि दी गई। वहीं देवठी पंचायत में बाहलीधार से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी तक की सडक़ मरम्मत के लिए 4 लाख की राशि दी गई। शोली पंचायत में सुरक्षा दिवार लगाने के लिए 1 लाख की राशि, करांगला पंचायत में भी सुरक्षा दिवार के लिए 1 लाख की राशि, भड़ावली पंचायत में प्राथमिक पाठशाला कमलाऊ के लिए 2 लाख की राशि दी गई। इस राशि के लिए बोंडा पंचायत समीति सदस्य यशपाल पालसरा,भड़ावली पंचायत के पूर्व उप प्रधान दिनेश खमराल, शोली पंचायत के प्रधान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी का धन्यवाद किया है।
रामपुर में पंचायतों के विकास पर खर्च होंगे 31 लाख,
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
Jun04 03:33
- Humidity 21%
- Pressure 1012
- Winds 6.97mph
now
31℃
-
Thu Jun05sky is clear
- HI/LO: 37/21℃
- Humidity: 23
- Pressure: 1014
- Winds: 9.11
-
Fri Jun06sky is clear
- HI/LO: 38/22℃
- Humidity: 22
- Pressure: 1012
- Winds: 10.28
-
Sat Jun07sky is clear
- HI/LO: 37/22℃
- Humidity: 24
- Pressure: 1011
- Winds: 9.93
-
Sun Jun08sky is clear
- HI/LO: 37/22℃
- Humidity: 24
- Pressure: 1010
- Winds: 8.51
-
Mon Jun09sky is clear
- HI/LO: 36/21℃
- Humidity: 25
- Pressure: 1009
- Winds: 8.18
-
Tue Jun10sky is clear
- HI/LO: 37/22℃
- Humidity: 23
- Pressure: 1009
- Winds: 8.05
Check your twitter API's keys