रामपुर। न्यूज व्यूज पोस्ट।
भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पार्टी की निष्ठावान और तेजतर्रार नेत्री नीतिका गुप्ता को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। यह नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के उद्देश्य से की गई है।
“जिम्मेदारी नहीं, यह सेवा का अवसर” – नीतिका गुप्ता
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतिका गुप्ता ने कहा, “यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि संगठन की सेवा का अवसर है। वे पार्टी नेतृत्व की आभारी है, जिसने उन पर विश्वास जताया। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उन की प्राथमिकता रहेगी।”
युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का संगम
रामपुर भाजपा मंडल की इस नई कार्यकारिणी में संतुलन साधते हुए युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व को जगह दी गई है। नीतिका गुप्ता की नियुक्ति को भाजपा के रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी को नए विचारों और संचार में नई धार मिलेगी।
महिला शक्ति की मजबूत दस्तक
नीतिका गुप्ता का प्रवक्ता बनना भाजपा में महिला नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है। वे लंबे समय से संगठन से जुड़ी हैं और उनकी बेबाकी, तार्किक क्षमता और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि नीतिका गुप्ता अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा और प्रभावशीलता के साथ निभाएंगी, जिससे रामपुर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।