Saturday, 7 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
शिक्षा विभाग ने HPPTF के स्कूल कॉम्प्लेक्स विरोध पर तत्काल रोक और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया हिमाचल को BBMB का हक मिला, 15 साल की लटपट को कांग्रेस सरकार ने खत्म किया पालमपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से लगी आग से ड्राइंग रूम को भारी नुकसान बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी के सुप्रीम कोर्ट फैसले पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक हिमाचल प्रदेश के डीएसपी विजय कुमार के मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता पर गृह विभाग ने उठाए सवाल 8 नवंबर को छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ: अभ्यंग स्नान और लक्ष्मी‑गणेश पूजन के शुभ मुहूर्त हिमाचल प्रदेश में धनतेरस की खरीदारी से अनुमानित 5500 करोड़ रुपये का कारोबार रामपुर क्षेत्र में भालू के हमलों से दहशत, वन विभाग अलर्ट; 18 से 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित लवी मेला-2026: रामपुर में 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी सुप्रीम कोर्ट ने BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को दी जीत, सालाना राजस्व में संभावित वृद्धि
हिमाचल

रामपुर क्षेत्र में भालू के हमलों से दहशत, वन विभाग अलर्ट; 18 से 20 सदस्यीय विशेष टीम गठित

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर, 6 नवंबर। रामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भालू के हमले की दो घटनाएं सामने आने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। तीन दिनों के भीतर हुई इन घटनाओं में एक पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। लगातार बढ़ रही भालू की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने 18 से 20 सदस्यों की विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना 3 नवंबर को बेसली गांव के जंगल में हुई। गांव के हरि दास जंगल के कम्पार्टमेंट डी-115 में सुबह करीब 11 बजे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान काले भालू ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एमजीएमसी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। विभाग और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर तत्काल सहायता प्रदान की। इसके बाद 5 नवंबर को बेसली क्षेत्र में भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा भी स्थापित किया गया।
दूसरी घटना 6 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे नोगीधार गांव में हुई। यहां 58 वर्षीय शीतला देवी अपने खेत में कोलत (अनाज) निकाल रही थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। घटनास्थल पहली घटना वाले स्थान से करीब 2.5 किलोमीटर दूर बताया गया है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए एमजीएमसी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने सर्कल स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) सहित 18 से 20 सदस्यों की विशेष टीम गठित की है। यह टीम भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। विभाग द्वारा जुगनी क्षेत्र में एक और पिंजरा स्थापित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में एनीडर उपकरण लगाए गए हैं और रात के समय पटाखे चलाकर भालुओं को आबादी से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भालुओं की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं।
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगले दो सप्ताह तक अथवा जब तक क्षेत्र में भालू सक्रिय हैं, तब तक अकेले जंगलों और खेतों में न जाएं। समूह में रहें और शोर करते हुए आवाजाही करें। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर न भेजें। घरों के आसपास की झाड़ियों को साफ रखें तथा अनाज और खाद्य सामग्री खुले में न छोड़ें।
विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से गोबर के उपलों में लाल मिर्च जलाने की सलाह भी दी है, ताकि भालू बस्तियों के नजदीक न आएं। यदि कहीं भालू दिखाई देता है तो उसे छेड़ने या उसका पीछा करने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
वन मंडल रामपुर के उप अरण्यपाल ने लोगों से सतर्क रहने और विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *