सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के समीप पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर स्थित यमुना पुल पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पांवटा साहिब की ओर आ रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरसेम नेगी (32), निवासी शिलाई, अमित कुमार (37), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और सोनू, निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *