मानसून की वापसी के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम केंद्र शिमला ने 6 से 10 अक्तूबर तक कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्तूबर को सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में खुले स्थानों और सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इसके अगले दिन यानी 7 अक्तूबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर भी जारी रह सकता है।

5 से 10 अक्तूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार 5 से 10 अक्तूबर तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का असर अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है, जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed