शिमला 22 जुलाई । न्यूज़ व्यूज पोस्ट
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति चुनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है ।। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करें
गी।