मंडी (हिमाचल प्रदेश), 17 जून 2025, न्यूजब्यूज पोस्ट:
सरकाघाट उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के अंतर्गत सोमवार सुबह एक बड़ा बस हादसा पेश आया है। सुबह करीब 8:00 बजे ढलवान से कलखर की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
✅ अब तक की जानकारी:
- हादसा स्थल: पटड़ीघाट, सरकाघाट (ढलवान–कलखर संपर्क मार्ग)
- घटना का समय: सुबह लगभग 8:00 बजे
- बस में सवार: लगभग 25 से 30 यात्री
- घायल: अब तक 25 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि, इनमें से 10 से अधिक को गंभीर चोटें
- मृतकों की सूचना: अब तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है
- राहत कार्य: 108 एंबुलेंस सेवा, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है
- स्थानीय सहयोग: भारी बारिश के बावजूद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में राहत कार्य में सक्रिय हैं
- घायलों का उपचार: सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती कराया गया है
- प्रशासनिक स्थिति: डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का नेतृत्व किया व घटना की पुष्टि की
⚠️ क्या है संभावित कारण?
- अभी तक दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- प्राथमिक अनुमान है कि तेज बारिश और फिसलन भरी सड़क हादसे का प्रमुख कारण हो सकती है।