रामपुर (हिमाचल प्रदेश):न्यूज व्यूज पोस्ट।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल रामपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा और रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कॉल नेगी से विचार-विमर्श के बाद नई टीम की घोषणा की।
नवगठित कार्यकारिणी में
उपाध्यक्ष महेंद्र मेहता, चेतन पाकला, हेम राज कश्यप और बीना नेगी को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी राम मूर्ति चौहान,
दिनेश खमराल को सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष पद पर केसरी दत्ता, देसराज हुइन, कपिल देव,
सचिव चाँद गौतम, मैना देवी और शशी नेगी को जिम्मेदारी दी गई है।
- मीडिया प्रभारी: सौरभ नवघरिया
- प्रवक्ता: नीतिका गुप्ता
- कार्यालय सचिव: पुरुषोत्तम सिंह
- आईटी संयोजक: रविन्द्र कुमार नेगी
- आईटी सह संयोजक: निधि ठाकुर
मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा को मजबूत करने के लिए यह टीम पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।