रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी मंगलवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतें जिसमें शिगला लालसा डंसा के विभिन्न गावों स्नैई, जगुनी,कराली रायशरण सुंडा नोगीधार डंसा,पनोली लालसा दवालसा,पौ शनेरी उरु बेसड़ी शिगला जाकर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से मिले!
इस दौरान उनका जगह-2 लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया,जनसंपर्क के दौरान लोगों में कौल नेगी के प्रति काफ़ी उत्साह नजर आया,लोग उनके स्वागत में काफ़ी संख्या में दिखे!
कौल नेगी ने कहा ज़ब से वें जनसंपर्क में निकले है,उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है,उन्होंने कहा लोग इस बार रामपुर में भी रिवाज़ बदलने को तैयार है और जनता के आशीर्वाद से भाजपा का विधायक विधानसभा पहुंचेगा,,
इस दौरान उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस महा पर्व में अपनी-2 भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की,उन्होंने कहा हर एक वोट कीमती है हमें इसकी महत्वता को समझना है,,
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी,कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है,,उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल मात्र रामपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वागनीय विकास करना है जिसके लिए हमेशा निरंतर प्रयासरत रहेंगे,
इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन माँगा,कहा कि वें जनता कि अंकांशाओ पर खरा उतरेंगे!
प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति सचिव राम कृष्ण रामपुर मंडल महामत्री जगदीश मेहता,डंसा पंचायत प्रधान देशराज हुडन,किसान मोर्चा के अध्यक्ष बंसी लाल, उप प्रधान कुहल पंचायत महेंद्र मेहता, बीडीसी सदस्य गोपालपुर अजय मोदी ,बीडीसी सदस्य लालसा मीरा शर्मा युवा मोर्चा रामपुर अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा मौजूद रहें,,,