रामपुर बुशहर । न्यूज व्यूज पोस्ट/
नामांकन के बाद राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है रामपुर क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस का प्रचार जोर पकड़ने लगा है ।भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने रामपुर विधानसभा हलके के सबसे दुर्गम क्षेत्र 15/20 के फाँचा पंचायत के गांव नंती,टिक्कर, कांदरी ,ग्राम पंचायत कूट,ग्राम पंचायत क्याओ,सुरु गांव- जाकर लोगों से वोट मांगे।
कौल नेगी के 15/20 के दूर दराज तक पहुँचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इश्वास दिलाया की इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देंगे। कौल सिंह नेगी ने
लोगों से इस दौरान कहा रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कई वर्षों से भाजपा का अपना विधायक नहीं बन पाया हैं,। इस मर्तबा भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा भेजनें के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन माँगा ताकि विकास की गति को पंख लग सके।
कौल नेगी ने कहा आज समाज का हर वर्ग सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गरीब के करीब रहकर काम किया हैं और गरीबो के दर्द को अपना दर्द समझ काम किया हैं,,
उन्होंने कहा वें 15/20क्षेत्र में विकास करने हेतु सदैव संकल्पित रहेंगे,साथ ही उन्होंने जनसंपर्क के दौरान आम जनता से मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा इस बार सभी के सहयोग से रामपुर विधानसभा में भाजपा अपना विधायक बनाएगी।
इस दौरान कौल सिंह के साथ प्रधान ग्राम पंचायत जघोरी, किशोर, सवेर चंद, महामंत्री, जगदीश महता,, गोपाल बंसल,. संजीव,राहुल,रमेश मुखिया,अशोक,सुंदर,रूपेंद्र,यशपाल झाही, यशपाल पालसरा, आदि उन के साथ थे।
,