सोलन जिले के भराड़ीघाट में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों की चपेट में आने से उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय कार में अनिल बख्शी के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी सवार थे। दोनों हादसे में घायल हुए हैं और शिमला स्थित आईजीएमसी में उनका उपचार चल रहा है।

हादसा भराड़ीघाट के पास उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक चट्टानें और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इनकी चपेट में अनिल बख्शी की कार आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल बख्शी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

शिमला मालरोड पर थी गिफ्ट शॉप

अनिल बख्शी शिमला के प्रमुख कारोबारी भी थे। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड पर उनकी गिफ्ट शॉप है। शहर के कारोबारियों के बीच भी उनकी पहचान थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed