एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। कहा कि महज पांच वर्ष में एम्स बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्थान में अब 776 बेड हो चुके हैं, जबकि लक्ष्य 750 बेड का था। कहा कि तीन साल में देश के किसी भी एम्स से मुकाबले की स्थिति में बिलासपुर एम्स होगा। नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर में 26 स्पेशलिटी और 15 सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां जटिल शल्य प्रक्रियाएं, हृदय कैथ लैब में उपचार, न्यूरोसर्जरी, व्यापक कैंसर उपचार और रेडियोथेरेपी विभाग पूरी तरह संचालित हैं। उन्होंने इसके लिए एम्स परिवार, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को बधाई दी।
Source: Read original article
