ghumarwin police asi suspended headquarters talai

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं थाने में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में करीब एक माह पहले एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी। संबंधित एएसआई का मुख्यालय अब तलाई निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि घुमारवीं थाने के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और पुलिस नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया था। इसके बाद संबंधित एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। अब उनका मुख्यालय तलाई तय किया गया है।

कांस्टेबल समेत अन्य जवानों पर भी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस मामले के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया था। इसके अतिरिक्त एक अन्य जवान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन विभागीय नियमों के अनुसार करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed