दिल्ली, 20 मई 2025, न्यूज व्यूज पोस्ट:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के विख्यात खगोल भौतिकीविद् डॉ. जयंत नार्लीकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने ट्विटर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने उन्हें वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक महान हस्ती और खगोल भौतिकी के क्षेत्र के अग्रणी वैज्ञानिक बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. नार्लीकर के प्रमुख सैद्धांतिक कार्यों को शोधकर्ताओं की कई पीढ़ियाँ याद रखेंगी। उन्होंने न केवल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि युवाओं के लिए अध्ययन और नवोन्मेषण के केंद्र भी स्थापित किए। उनका लेखन विज्ञान को आम जनता तक पहुँचाने में भी प्रेरणादायक रहा।
प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में डॉ. नार्लीकर के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा, “ओम शांति।”
डॉ. जयंत नार्लीकर का निधन खगोल भौतिकी और विज्ञान के समस्त क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।