निरमंड (एकता काश्यप): निरमंड व्यापार मंडल के गत दिनों संपन्न हुए आम चुनावों के बाद आज स्थानीय चंडी माता मंदिर सराय भवन में इसकी पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निरमंड नगर के व्यापारियों ने बड़ चढ़ कर बड़ी गरिमाजोशी के साथ भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में नव निर्वाचित अध्यक्ष दलीप शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सोनी, सचिव सन्नी दनयाल व कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने अपने चयन के लिए निरमंड व्यापार मंडल के तमाम व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने उपस्थित सदस्यों को जल पान भी कराया।
इस दौरान नई कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने अपने-अपने संबोधन में निरमंड के व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना गया है उसी विश्वास के साथ वे व्यापारियों के हितों के लिए पूरी लगन एवम् निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं व मुद्दों को लेकर नई कार्यकारिणी के साथ विस्तृत चर्चा की।
कार्यकारणी ने उठाए गए तमाम मुद्दों को लेकर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।