रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी
सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी के मजदूरों ने विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर झाकड़ी में प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू ज़िला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष गुर दास व महासचिव कामराज ने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन 1500 मेगावाट
मज़दूरों की समस्याओ और मांगो को नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने कहा यूनियन के द्वारा परियोजना प्रबंधन को 22 जून को मांगपत्र दिया था। जिसमें यूनियन ने कहा है कि वर्तमान में मिल रहे वेतन से मज़दूर अपने व अपने परिवार का गुजारा नहीं कर सकता।
प्रमुख मांगो मे परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के लिए पदोन्नति नीति बनाकर मजदूरों की पदोन्नति की जाए।
परियोजना कार्यरत समस्त मजदूरों का सामूहिक बीमा किया जाए।
परियोजना में कार्यरत समस्त मजदूरों को काम के आधार पर पद दिया जाए।
परियोजना में कार्यरत समस्त मजदूरों को हिमपेस्को के तर्ज पर 22000 रूपए वर्दी भत्ता दिया जाए।
परियोजना में कार्यरत समस्त मजदूरों को 500 रूपये वर्दी धुलाई भत्ता दिया जाए।
परियोजना कार्यरत समस्त मजदूरों को Himachal Pradesh Power Corporation Ltd की सावड़ा कुड्डू जल विद्युत परियोजना की तर्ज पर रहने के लिए क्वार्टर दिए जाए।
परियोजना कार्यरत मजदूरों को रामपुर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 412 MW की तर्ज पर यात्रा भत्ता दिया जाए।
. बस का प्रावधान
नाथपा में कॉलोनी साइट में मज़दूरों के लिए कैंटीन का प्रावधान किया जाए।
समस्त साइटों पर मजदूरों के लिए रोगी वाहन की उचित व्यवस्था की जाए।
परियोजना में कार्यरत मजदूरों की मृत्यु या सेवानिवृति हो जाए तो उसकी जगह उसके परिवार के सदस्य को 412 मेगावाट की तर्ज पर रोजगार दिया जाए