आनी:न्यूज व्यूज पोस्ट/
पर्यावरण को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से दी काली नाग स्वयं सहायता समूह वारवी की महिलाओं ने क्लीन अप ड्राईब् के तहत चल चल रहे विशेष सफ़ाई अभियान में गुरुवार को आनी खंड की आनी पंचायत के कष्टा गाँव में सफ़ाई अभियान छेड़ा। जिसमें समूह की प्रधान बबली देवी व सचिव मीना ठाकुर के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने स्थानीय राजकीय माध्यमिक पाठशाला कष्टा के प्रांगण की साफ सफ़ाई की। इस कार्य में विद्यालय के अध्यापकों व बच्चों ने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ अपना भरपूर सहयोग दिया और विद्यालय प्रांगण को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाया। समूह की महिलाओं ने इस मौके पर गांव के सार्वजनिक रास्तों .नालियों तथा प्राकृतिक जल स्रोतों की के इर्द गिर्द फैली गंदगी को भी साफ किया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए. अपने आस पास के वातावरण में गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। समूह की प्रधान बबली देवी ने इस सफ़ाई अभियान में सहयोग के लिए विद्यालय के मुख्याध्यापक व स्टाफ् का आभार जताया।