लाहौल-स्पीति जिले के तीन प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी ओडिशा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। लाहौल-स्पीति में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के तहत साइकिलिंग ट्रायल हुए।


डाउनहिल स्पर्धा के लिए मालंग गांव के मानव और तेलिंग गांव के आदित्य का चयन हुआ है। छेलिंग गांव के तंजीन जुगने को क्रॉस कंट्री ओलंपिक स्पर्धा के लिए चुना गया है। इसके अलावा शिमला के आशीष शेरपा और आकाश शेरपा का चयन क्रॉस कंट्री एलीट श्रेणी के लिए हुआ है।

लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील और महासचिव अशोक किलेपा ने बताया कि चयन ट्रायल ड्रिल्बु एपिक ट्रेल और कारदंग-बरबोग में आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश भर से करीब 40 साइकिलिस्टों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति में इस तरह के साइकिलिंग ट्रायल पहली बार आयोजित किए गए हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed