रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
स्मृति जुबिन ईरानी पहुंची हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र
रामपुर। दत्तनगर मे आयोजित महिला नमन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप
मे हुए शरीक। इस से पहले स्मृति का हेलीपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओ ने
किया जोरदार स्वागत। मंत्री ने बांटे हेलीपोर्ट पर उतने के बाद
रामपुर बाजार स्थित महवीर मंदिर मे की पूजा अर्चना / उस के बाद सर्कट
हॉउस रामपुर मे कोशिश एक आशा संस्था द्वारा सक्षम बच्चो के लिए चलाये जा
रहे स्कूल के बच्चों को बांटे कीट

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों के
मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी वायु मार्ग से हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा के
गृह क्षेत्र रामपुर पहुंची। हेलीपोर्ट पहुँचते ही महिला मोर्चा की
कार्यकर्ताओ ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री हेलीपोर्ट से सीधे
रामपुर बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर से
मंत्री रामपुर के सर्किटहाउस पहुँच कर कोशिश एक आशा स्कूल के विशेष बच्चो
से मिले और उन्हें कीट बांटे। उन्होंने विशेष बच्चो का हाल भी जाना। इस
दौरान हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर व् हिमाचल महिला
मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि साथ थी। केंद्रीय मंत्री रामपुर के डट नगर में
आयोजित महिला नमन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे शरीक हुए।