संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 03 Sep 2026 09:22 PM IST

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी फोरलेन पर अधिकतम गति सीमा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक में हिमाचल प्रदेश से जुड़े सड़क, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

Speed limit on Kiratpur-Mandi four-lane to be 80 km/h; Mukesh Agnihotri raised the issue with Gadkari.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। इस मार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर सहमति बनी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक में हिमाचल प्रदेश से जुड़े सड़क, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। स्पीड लिमिट बढ़ाने पर सहमति बनने से फोरलेन पर सफर करने वाले वाहन चालकों को समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है। फोरलेन शुरू होने के बाद से ही इस पर अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। इसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। वाहन चालकों का तर्क था कि फोरलेन बनने के बावजूद कम गति सीमा का कोई औचित्य नहीं है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed