किन्नौर जिला के कामरू सहित रूनंग नाला में बाढ़, सैकड़ों सेब के
पौधे सहित एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त। रामपुर के बरौनी नाले में
भी आई बाढ़ नेशल हाइवे बंद।
-किन्नौर जिले के कई स्थानों में एक भार फिर बदल फटने की
घटनाएं सामने आई है। आज प्रात करीब साढ़े पांच बजे किन्नौर जिला के कामरू
पंचायत क्षेत्र में गोटांग खालंग नामक नाले में बाढ़ आने से एक दर्जन से
अधिक वाहन क्षतिग्रस्त। ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के पौधो सहित खेतों को
भारी नुकसान पहुंचा है। कामरु गांव के साथ नाले में आई बाढ़ का मलवा
प्राइमरी स्कूल सहित कई ग्रामीणों के मकानों में भी घुस गया है। घटना के
बाद से ग्रामीणों सहित पुलिस व होम गार्ड के जवान राहत व बचाव कार्यों
में जुट गए है।
इसी तरह मीरू पंचायत क्षेत्र के पहाड़ियों पर भी भारी वर्षा
से रूनंग नाला में आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 अवरुद्ध हो
गया है। बारिश के कारण करछम सांगला सम्पर्क सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर
अबरूद हो गया है।
दूसरी ओर रामपुर के झाकड़ी के समीप बरौनी नाले में भी बाढ़ आने से नेशनल
हाइवे बंद हो गया है। नेशनल हाइवे ऑथॉर्टी मार्ग को खोलने में जुट गया
है।b