भाबा नगर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—किन्नौर जिला के सांगला घाटी के कल शाम हल्की बारिश के बाद
थेमगरंग नाले में आई बाढ़। कोई जानी नुकसान नहीं। पहाड़ो पर बर्फ तेजी से
पिघलने के कारण बनी बढ़ की स्थिति। दूसरी और किन्नौर के ही निगलसरी के
समीप जहाँ बीते वर्ष भूस्खलन से दर्जन गाड़ियों व् बस समेत करीब
तीस लोग मरे गए थे वहां फिर से बढ़ी भूस्खलन की संभावना। वहां पर भूस्खलन
निगरानी प्रणाली (landslide Monitoring System) दवारा प्राप्त हुए है
संकेत। फिर से भूस्खलन हो सकते है |- किन्नौर जिला में कल शाम बारिश के बाद सांगला घाटी
क्षेत्र के थेमगरंग नाले में बाढ़ आई । हालांकि इस हादसे में कोई
नुक्सान नही हुआ। लेकिन पहाड़ो से बर्फ तेजी से पिघलने के कारण बाढ़ की
स्थिति बनी। उधर दूसरी ओर किन्नौर जिला के ही निगुलसरी थाच नाले के समीप
नेशन हाइवे – 05 को फिर से खतरा हो गया है। इस निगुल्सरी भूस्खलन स्थल
में स्थापित भूस्खलन निगरानी प्रणाली (landslide Monitoring System)
द्वारा संकेत प्राप्त हुए है। इस संकेत के अनुसार वहां फिर से भूस्खलन हो
सकते है | इसे देखते हुए प्रशासन ने रात वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।
लेकिन कोई भी हलचल न होने के कारण फिर से यातायात को शाम तक के लिए
सुचारू किया गया है। उल्लेखनीय है की बीते वर्ष इसी स्थल पर बस समेत आधा
दर्जन से अधिक वाहन पहाड़ी और मलवे की चपेट में आये थे जिस से करीब 30 लोग
मरे गए थे। खतरे को देखते हुए वहां पर भूस्खलन निगरानी प्रणाली स्थापित
किया गया है जो लगातार सूचनाय ताजा सूचनाएं भेजता है।