रामपुर बुशहर । न्यूज व्यूज पोस्ट =
हिमाचल प्रदेश विधान सभा में लगातार तीन बार उपस्थिति दर्ज कर चुके तथा पूर्व में रहे मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नंद लाल चौथी बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित हो चुके है। उन का 21 अक्टूबर 2022 को अपना नामांकन करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार का विधिवत शुभारंभ करेंगी। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने निवेदन किया है कि समय पर राजदरबार पहुंच कर नामांकन रेली में हिस्सा ले । ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी व सभी वरिष्ट पदाधिकारी, सभी ज़ोन के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस व पदाधिकारी, अनुसूचित जाति विभाग व पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व पदाधिकारी, NSUI इकाई व पदाधिकारी, सेवादल व पदाधिकारी, इंटक व पदाधिकारी, कारदार व मोह्तमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया विभाग, जिला परिषद अध्यक्ष व सभी सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सभी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सभी सदस्य और अन्य सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन व तमाम अन्य कार्यकर्ता को शुक्रवार 21, अक्टूबर 2022 को सभी 9:30 बजे सुबहा राजदरबार में उपस्थिति होने के फरमान ब्लाक कांग्रेस ने जारी किए है।
