रामपुर बुशहर –विशेषर नेगी ——–
-नवनियुक्त हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा हलके की
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा आने वाले हिमाचल विधान सभा चुनाव में
कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए करेंगे दिन रात मेहनत। वरिष्ठ
कांग्रेसी नेताओं का मार्गदर्शन व् सहयोग लेकर बढ़ेंगे आगे। उन्होंने
कहां पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हिमाचल कांग्रेस
के लिए रहा बड़ा योगदान। प्रतिभा सिंह ने कहा मीडिया की होती है अहम
भूमिका। जनता तक आवाज पहुंचाने में मीडिया का मिलेगा सकारात्मक सहयोग।
नवनियुक्त हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह ने
रामपुर पत्रकारों से कहा हिमाचल में सभी के सहयोग से कांग्रेस पार्टी
को सत्ता में लाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रतिभा सिंह
अपने गृह क्षेत्र पहुंची और आज सुबह अपनी कुल देवी सराहन भीमा काली
दर्शन के बाद रामपुर में पत्रकारों को बताया इस ताजपोशी के लिए
कांग्रेस आलाकमान व अपने वरिष्ठ सहयोगियों का वे आभार व्यक्त करते है ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही प्रदेश में समग्र विकास किया है जो कि आम
जनमानस जानता है। इसी का लाभ आने वाले विधान सभा में पार्टी को मिलेगा।
वे पार्टी को सत्ता में लाने के लिए वरिष्ठ नेताओ के सहयोग मार्गदर्शन
से दिन रात महंत करेंगी। उन्होंने कहा पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय
वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं ,लेकिन उनके प्रयास से ही हिमाचल
में कांग्रेस को मजबूती मिलती रही । उनका नाम हर व्यक्ति की जुबान पर
किसी ना किसी रूप में है। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में जनता का भरपूर
सहयोग कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कल आनी क्षेत्र के दौरे के बाद
अपने निजी आवास रामपुर में रुकी थी और बुधवार सुबह वे
अपनी कुलदेवी मां भीमां काली का आशीर्वाद लेने सराहन पहुंची थी। वापसी
मीडिया भूमिका जनता तक आवाज को पहुँचाने में अहम रहती है। उन्हें
विशवास है की मीडिया का भरपूर सहयोग भविष्य में भी मिलता रहेगा।प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा एवं मंडी लोक सभा हल्के
की सांसद —