राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 21 Aug 2026 11:53 AM IST

हिमाचल में पहली बार इस फोरलेन के तीन टोल प्लाजा को मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक से लैस करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वाहन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। 

MLFF Technology: Toll collection will now be seamless; vehicles can pass through without stopping

एमएलएफएफ तकनीक वाला टोल।
– फोटो : एएनआई



विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अब टोल बैरियर पर वाहनों की कतारें लगने और टोल चुकाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। हिमाचल में पहली बार इस फोरलेन के तीन टोल प्लाजा को मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक से लैस करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वाहन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टोल प्लाजा पार कर सकेंगे और फास्टैग से टोल राशि अपने आप कट जाएगी। इससे मनाली-कुल्लू आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को टोल प्लाजा पर रुकने की परेशानी से राहत मिलेगी। एनएचएआई की ओर से हिमाचल के तीन टोल प्लाजा गड़ा मोड़ा, टकोली और डोहलूनाला पर यह तकनीक लागू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इस तकनीक में टोल बैरियर नहीं लगाए जाते हैं। वाहन के टोल प्लाजा से गुजरते ही कैमरा और सेंसर के माध्यम से उसकी पहचान कर फास्टैग से निर्धारित राशि काट ली जाती है। इस तकनीक का मुख्य फायदा टोल पर इंतजार और जाम कम होगा। ईंधन की खपत और प्रदूषण घटेगा और हाईवे पर यातायात का प्रवाह सुचारू होगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed