संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 19 Sep 2026 10:27 AM IST

एएमआरयू के अनुसार मेरिट सूची सिस्टम में उपलब्ध अभ्यर्थियों के डाटा के आधार पर तैयार की गई है। आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज जांच लेने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रारूप में वैध और अद्यतन दस्तावेज नहीं होने पर संबंधित आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। 

AMRU Mandi: Post Basic B.Sc. Nursing merit list released; Muskan and Abhilasha top the list.

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने फाइनल ओवरऑल मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची में 747 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। इसमें मुस्कान शर्मा और अभिलाषा ठाकुर ने 90-90 अंक लेकर मेरिट में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। मेरिट में रजदीप कौर 89 अंक के साथ तीसरे और शिवानी शर्मा 89 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहीं। स्नेहा शर्मा ने 88 अंक के साथ पांचवां स्थान पाया है। इसके बाद बनिता कुमारी को भी 88 अंक मिले हैं। सूची में एचपी कोटा के साथ इन सर्विस और मैनेजमेंट कोटा के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। एएमआरयू के अनुसार मेरिट सूची सिस्टम में उपलब्ध अभ्यर्थियों के डाटा के आधार पर तैयार की गई है। आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज जांच लेने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रारूप में वैध और अद्यतन दस्तावेज नहीं होने पर संबंधित आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवंटित कॉलेज में जाने से पहले अपने लॉगिन से प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर लें।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed