Vishal Thakur from Hamirpur wins gold at the National Grappling Championship

हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण।
– फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई 19वीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विशाल ने अंडर-11 आयु वर्ग के 34 किलोग्राम भार वर्ग के नो-गी मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में आयोजित हुई, जिसमें 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशाल ग्रैपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। विशाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में पढ़ाई करते हैं। उनके पिता संजय ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मेहनत पर गर्व है। 


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed