रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी ——
–प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस
कार्यकर्ताओ पर आम आदमी पार्टी की सेंध। कांग्रेस के रामपुर ब्लाक
उपाध्यक्ष समेत युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव समेत कांग्रेस
कार्यकर्ताओ ने आज आम आदमी पार्टी का थामा दामन। कांग्रेस को अलविदा करने
वालो ने बताया केजरीवाल की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित हो कर
जुड़े आप से।–हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा के गृह क्षेत्र रामपुर में
कांग्रेस कांग्रेस के लोग टूट कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने लगे है।
आज आप के प्रदेश स्तरीय नेताओ के समक्ष रामपुर में आम आदमी पार्टी
कार्यालय में हुई बैठक के दौरान कुछ कांग्रेसियो ने आप का दामन थामा है।
आज कांग्रेस छोड़ आप से जुड़ने वालो में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस
रामपुर के उपाध्यक्ष एवं कूट पंचायत के प्रधान रतन डोगरा , युवा कांग्रेस
के पूर्व प्रदेश सचिव एवं दत्तनगर पंचायत के उप प्रधान जॉनी कायथ ,
कांग्रेस ननखड़ी जॉन के पूर्व सचिव प्रकाश मेहता , समेत अन्य कांग्रेसी
कार्यकर्ताओ ने आप का दामन थामा है। उन्होंने बताया केजरीवाल के कार्य
खास कर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए बदलाव से प्रभावित हो कर
आप से जुड़े है। उन्होंने कहा की हिमाचल में भी लोग बदलाव चाहते है इस
लिए लोग आप से जुड़ रहे है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के रक्षक विग के
सचिव उद्य डोगरा ,यूथ विंग के प्रदेश सचिव हरीश ख़ोश ,किसान विंग के
प्रदेश सह सचिव सोहन लाल ,समेत जिला और रामपुर इकाई के पदाधिकारी मौजूद
थे। आप नेताओ ने बताया की अब तक रामपुर की 36 पंचायतो में जनसम्पर्क
अभियान पूरा किया जा चूका है पांच हजार से अधिक लोग आप से जुड़े है।
उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी की आने वाले विधान सभा चुनाव को ले कर
जो गारंटी दी है उसे आम लोगो तक पहुंचाया जा रहा है।- रत्तन डोगरा प्रधान कूट ने बताया आजतक कांग्रेस में थे
लेकिन दिल्ली केजरीवाल सरकार के कार्यो को देखते हुए आप को ज्वाइन किया
है। उन्होंने कहा की दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को आज देश ही नहीं
दुनियां में पहचान मिली है। इसी तरह मुहल्ला क्लिनिक की जो व्यवस्था है
वो भी जवाबदेही है। इस लिए हिमाचल में भी वे बदलाव चाहते है।
जॉनी कायथ उप प्रधान दत्तनगर बताया की आम आदमी पार्टी का कार्य
करने का जो तरीका है उस से वे प्रभावित हुए है। वर्तमान में कोई काम
कराना हो तो मुश्किलें आती थी , लेकिन आप सरकार घर द्वार पर खुद आ कर
लोगो की समस्या हल करती है।
उदय उद्य डोगरा आप के रक्षक विंग के प्रदेश सचिव उद्य डोगरा ने
बताया वे आप की हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावी गरंटी है उसे ले कर गांव
गाँव जा रहे। है अब तक 36 पंचायतो तक पहुंच चुके है। वे हिमाचल में
स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन चाहते है।
—