रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।
कठिन परिश्रम और कुछ कर गुजरने की लालसा के साथ आगे बढ़ रही शिमला जिला के रामपुर बुशहर की प्रियम नेगी भारत की सबसे बड़ी मिक्स मार्शल आर्ट ऑर्गेनाइजेशन MFN में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ वह इस मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए उतरने वाली हिमाचल की पहली युवती होगी। प्रियम हिमाचल प्रदेश के रामपुर के समाजसेवी पवन नेगी पहाड़िया की बेटी है। उन्होंने अब तक विभिन्न स्तरों पर अब तक फाइट किया है।वर्तमान में प्रियम नेगी मध्य प्रदेश में कोचिंग ले रही है। प्रियम नेगी 7,8,9 दिसम्बर को नोएडा इंडोर स्टेडियम में हिमाचल की पहली महिला खिलाड़ी होगी जो भारत के सबसे बड़े मंच पर ठाकुर मानसिंह के आशीर्वाद से पूरे हिमाचाल का नाम रोशन करने का लक्ष्य ले कर उतरेगी।