चंबा। न्यूज व्यूज पोस्ट/
भारतीय जनता पार्टी ने चंबा से अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। पहले चंबा से इंदिरा कपूर को पार्टी टिकट दिया गया था, लेकिन अब पार्टी ने टिकट में बदलाव कर पवन नैयर की धर्म पत्नी नीलम नैयर को अपना प्रत्याशी बनाया है.। स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इंदिरा कपूर को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे. दरअसल, इंदिरा कपूर के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज है। इस लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने चंबा से अपना प्रत्याशी बदला है।